उसहैत | संवाददाता: गोविंद देवल
स्थानीय कस्बा उसहैत के चेयरमैन नवाब हसन के पिता एवं वरिष्ठ व्यापारी अहमद हसन का रविवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
अहमद हसन अपने सरल स्वभाव और सामाजिक योगदान के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। परिजनों, नाते-रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा नेता शैलेश पाठक, दातागंज के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट इशाक अहमद सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने स्व. अहमद हसन के सामाजिक जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिवारजनों ने बताया कि स्व. अहमद हसन ने अपना पूरा जीवन व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा में समर्पित किया। उनके निधन से कस्बे ने एक सम्मानित और अनुभवी व्यक्तित्व को खो दिया है।
Budaun Amarprabhat