Breaking News

बिसौली में स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने उठाया लाभ, डॉ. मनोज माहेश्वरी ने दी सर्दी में सावधानी की सलाह

Spread the love

बिसौली (आई एम खान)
नगर के मनोज माहेश्वरी अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के बदलते ही लोगों की सेहत पर असर दिखाई देने लगा है।
डा. माहेश्वरी ने कहा, “इस मौसम में खान-पान और पहनावे का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। बच्चे ठंड की चपेट में आने से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, वहीं बुजुर्ग बुखार और सर्दी से परेशान हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “सर्दियों में लापरवाही सर्दी-जुकाम से लेकर हार्ट अटैक तक का कारण बन सकती है।”
डॉ. मनोज माहेश्वरी ने लोगों से आग्रह किया कि सर्दी, खांसी और बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर ही दवा का सेवन करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!