Breaking News

बदायूं: बिना सूचना बैठकों से गायब रहने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, सीडीओ ने विकास कार्यों की समीक्षा की

Spread the love

बदायूं | मंगलवार
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 50 लाख रुपये या उससे अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, सड़क निर्माण, 50 लाख से कम लागत के निर्माण कार्यों, बेसिक शिक्षा विभाग, राज्य पोषण मिशन, पशुपालन विभाग और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीडीओ ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यों का नियमित अनुश्रवण और समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला स्तर की बैठकों में पिछले कई महीनों से बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर ग्राम विकास अधिकारी आसफपुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी आसफपुर को दिए गए।
निर्माण कार्य समय से पूरे कराने के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी ने 50 लाख रुपये से अधिक और कम लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें और कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय बनाकर कार्यों को समय से पूरा कराएं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
रैंकिंग सुधारने पर जोर
सीडीओ ने अधिकारियों से लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर जनपद की रैंकिंग में सुधार करने को कहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में जनपद को विकास कार्यों में 36वीं और राजस्व कार्यों में 9वीं रैंक मिली है। प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से जनपद की 20वीं रैंक रही।
शिक्षा, पोषण और आंगनबाड़ी कार्यों की समीक्षा
बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और मध्यान्ह भोजन की नियमित जांच के निर्देश दिए। जिला पोषण मिशन की समीक्षा में उन्होंने बताया कि अब पोषाहार वितरण एप के माध्यम से फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थियों का शीघ्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा निर्माणाधीन तीन आंगनबाड़ी केंद्रों और बाल मैत्रिक शौचालयों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा गया।
गौवंश संरक्षण और अन्य योजनाओं पर चर्चा
गौवंश संरक्षण कार्यों की समीक्षा में सीडीओ ने सहभागिता योजना के तहत पशुपालकों को सौंपे गए निराश्रित गोवंशों का सत्यापन जनवरी 2026 तक पूरा करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए। बैठक में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और मुख्यमंत्री युवा अभियान योजना सहित अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ. अमित वार्ष्णेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!