Breaking News

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान

Spread the love


बदायूँ। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में किया गया।
अभियान के दौरान एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेविकाओं ने कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ कानूनी अनिवार्यता नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
छात्राओं ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, वहीं महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने भी उपस्थित रहकर उनका उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …