Breaking News

ममता शाक्य ने ग्राम बाँस बरौलिया में आठ दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ किया

Spread the love


– संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूँ। ग्राम बाँस बरौलिया में कल पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने ग्राम वासियों की सहयोग से सम्राट अशोक महान जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित आठ दिवसीय बुद्ध कथा का फीता काटकर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ममता शाक्य ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। आयोजक समिति के पदाधिकारियों और ग्राम वासियों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया।
इस अवसर पर ममता शाक्य ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ये सिद्धांत बौद्ध नैतिकता की नींव हैं और हमें संयमित एवं सदाचारी जीवन जीने का संदेश देते हैं। ममता शाक्य ने कहा कि घृणा से घृणा का अंत नहीं होता, प्रेम और करुणा से ही समाज में शांति लाई जा सकती है।
मौर्य शाक्य कुशवाहा सैनी समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामेश्वर शाक्य ने कहा कि मनुष्य का मन ही सब कुछ है। भगवान बुद्ध ने कहा है कि हम जो सोचते हैं वही बन जाते हैं। उन्होंने सभी से शिक्षा पर ध्यान देने और बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह तोमर और मुकेश चंद्र मौर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समिति के अध्यक्ष महीपाल मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया। अमर सिंह, श्रीपाल, किशुन लाल, पूर्व प्रधान ओमकार शाक्य, कृष्ण पाल, श्याम सिंह, अर्पित शाक्य, रिंकू मौर्य, हेमेंद्र शाक्य, नीरेश शाक्य, विनय शाक्य, नरेश शाक्य, भगवान सिंह शाक्य सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!