Breaking News

टिकट गंज में गृहणियों के लिए श्रीजी इंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ

Spread the love

बदायूँ। घरेलू संसाधनों की दुनिया में गृहणियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में श्रीजी इंटरप्राइजेज का शोरूम आज टिकट गंज चौराहे पर भव्य रूप से खुला। इस अवसर पर शोरूम का उद्घाटन श्रीमती तनु सक्सेना और शिल्पी सक्सेना ने नारी शक्ति द्वारा फीता काटकर किया।
शोरूम का उद्देश्य स्थानीय गृहणियों को आधुनिक घरेलू उपकरणों की सहज और सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना है। यहाँ एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी टीवी, वाटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक केतली, माइक्रोवेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर, मिक्सर ज्यूसर, रूम हीटर, इलेक्ट्रिक गीजर, गैस गीजर, इंडक्शन चूल्हा, इलेक्ट्रिकल प्रेस, सीलिंग फैन, एयर प्यूरिफायर और मोबाइल फोन जैसी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएँगी।
शोरूम के सह-प्रोपराइटर प्रभांशु सक्सेना और शैलेन्द्र सक्सेना ने बताया कि आधुनिक संसाधनों की प्री-सेवा और पोस्ट-सेवा दोनों सुविधाएँ प्रदान करने के लिए परिवार कटिबद्ध है।
उद्घाटन के अवसर पर शहर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें अशोक कुमार सक्सेना, राकेश कुमार सक्सेना, रवि जौहरी, हिमांशु सक्सेना, यदुवीर शरण सक्सेना, राजकुमार जौहरी, रतन प्रकाश सक्सेना, विकास जौहरी, पंकज सक्सेना, मोहित सक्सेना, शशांक सक्सेना, कामिनी सक्सेना, नीलम जौहरी, यशी सक्सेना और सुषमा सक्सेना शामिल थे।
शोरूम के पहले दिन ही ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की और शुभकामनाएँ प्रेषित की। श्रीमती तनु सक्सेना और शिल्पी सक्सेना ने मिष्ठान एवं उपहार वितरण कर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
यह शोरूम स्थानीय गृहणियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और खरीदारी के एक केन्द्र के रूप में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!