Breaking News

अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love

बिल्सी। गुरुवार को शाहबाद–कछला हाईवे स्थित जैन मंदिर पदमांचल पर अरिहंत वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति की ओर से ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत कुल 125 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज जैन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सागर, ट्री मैन प्रशांत जैन, जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन और ग्रीन मैन देव ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि समाज के साधन-संपन्न लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए, जिससे ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
युवा साथी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करता आ रहा है और भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कवि विष्णु असावा, सूरज सागर, डॉ. नीरज अग्निहोत्री, देव ठाकुर, अमन वार्ष्णेय, टिंकू गुप्ता, टीटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!