Breaking News

मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय गांव में घर में लगी आग, परिवार ठंड में गुजार रहा रात

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के सगराय गांव में रविवार की शाम एक घर में अचानक आग लग गई। ग्राम निवासी मुकेश श्रीवास्तव पुत्र नरेश श्रीवास्तव के घर में लगी आग में लगभग ₹5,000 की नकदी और कपड़े, बर्तन, दो-चार पाई, टीवी, मोबाइल सहित कुल लगभग ₹55,000 का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार, घर में सभी सदस्य गांव में हो रही भागवत कथा में गए थे। घर में पूजा स्थल पर चिराग जला हुआ था। अचानक चिराग से निकली चिंगारी ने आग की लपटें फैला दीं। पड़ोसियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी सामान जल चुका था।
आग से घर का बड़ा नुकसान होने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। कड़ाके की ठंड में परिवार के सभी सदस्य कांपते रहे। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है, लेकिन परिवार अब भी असहाय महसूस कर रहा है।
मुजरिया पुलिस ने आग लगने की घटना की जानकारी ली है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!