Breaking News

बिल्सी: वृद्धाश्रम में नेत्र परीक्षण शिविर, 110 मरीजों ने उठाया लाभ

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविन्द देवल):
शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय, बरेली की ओर से शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और वृद्धजनों ने पहुंचकर लाभ उठाया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरवेश सिंह और डॉ. आशीष देवल ने मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान कुल 110 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया।
जांच के उपरांत 18 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 28 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों का ऑपरेशन शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय, बरेली में नि:शुल्क कराया जाएगा।
वृद्ध आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा और उनकी टीम ने शिविर के सफल आयोजन में विशेष योगदान दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!