Breaking News

बिल्सी: ई-रिक्शा के नीचे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप परिजनों ने लगाया

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता):
कोतवाली क्षेत्र में वजीरगंज मार्ग पर स्थित गांव घंघौसी के पास एक युवक का शव ई-रिक्शा के नीचे मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की पहचान मुनेश (21) पुत्र फकीर चंद्र निवासी गांव राधेनगर, बिशारतगंज थाना क्षेत्र के रूप में की।
परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मृतक के भाई बिजेंद्र ने बताया कि 12 जनवरी को एक युवक ने ई-रिक्शा बुक कर उनके भाई मुनेश को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से मुनेश लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। 15 जनवरी को बिल्सी पुलिस ने मुनेश की मौत की जानकारी दी।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि 13 जनवरी को थाना क्षेत्र के वजीरगंज मार्ग स्थित घंघौसी गांव के पास ई-रिक्शा के नीचे युवक का शव दबा हुआ मिला था। शव को कब्जे में लेकर ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर शिनाख्त कराई गई। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …