Breaking News

नाबालिग से मारपीट का आरोप: ग्राम बांस बरौलिया में जांच के दौरान आरक्षी ने बच्चे को मारा थप्पड़, निलंबित

Spread the love

बदायूं | बिल्सी
थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में आवेदक के प्रार्थना पत्र की जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। आवेदक का कहना है कि जांच के दौरान एक आरक्षी ने उनके नाबालिग पुत्र के गाल पर थप्पड़ मार दिया, जिससे बच्चा गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसी क्रम मे संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!