Breaking News

मौनी अमावस्या पर कछला घाट की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या के दृष्टिगत कछला घाट पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट के पुल व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मौनी अमावस्या का धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व है और यह श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। इसलिए घाट पर की गई सभी व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हों, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा, एसडीएम सदर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!