Breaking News

बदायूँ में शहरी गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्रथम किस्त का ऐतिहासिक अंतरण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
शहरी गरीबों को पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 2000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि का अंतरण किया।
इसी क्रम में जनपद बदायूँ के 21 नगरीय निकायों में चयनित 4521 लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना की प्रति लाभार्थी एक लाख रुपये की प्रथम किस्त सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई। यह राशि लाभार्थियों को उनके पक्के आवास के निर्माण के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ऑडीटोरियम, बदायूँ में किया गया, और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योजना सिर्फ मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित भविष्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़ और अयोध्या के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें शुभकामनाएं दी और अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
लखनऊ के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी साझा की। बी.एल. वर्मा ने कहा कि सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए समर्पित है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने में सफल रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की 100 से अधिक और प्रदेश सरकार की 125 से अधिक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत के आधार पर आमजन के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरकार की सोच और कार्य भारत को विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने उपस्थित लाभार्थियों और जनपद वासियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) डॉ. वैभव शर्मा, अपर जिलाधिकारी (न्या0)/परियोजना अधिकारी डूडा कल्पना जायसवाल, जिला राजस्व अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चन्दोला, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!