संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद बदायूँ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची एवं अनकलेक्टिबल्स सूची को पढ़कर सुनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों 114-बिल्सी, 115-बदायूँ, 116-शेखूपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं के दावे और आपत्तियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. वैभव शर्मा (उप जिला निर्वाचन अधिकारी), सुरेश पाल (नगर मजिस्ट्रेट), प्रेमपाल सिंह (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 114-बिल्सी), सुरेश कुमार पाल (नगर मजिस्ट्रेट) एवं मोहित कुमार (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 116-शेखूपुर) उपस्थित रहे।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों 112-बिसौली, 113-सहसवान, 114-बिल्सी, 115-बदायूँ, 116-शेखूपुर और 117-दातागंज में सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। सभी बूथों पर बीएलओ तैनात पाए गए और 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के अनुसार नामावली में पंजीकृत मतदाताओं के नामों का सत्यापन किया गया।
बीएलओ को निर्देश दिए गए कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम सूची में छूट गया है तो उसका फार्म-6 के साथ पंजीकरण कराया जाए। किसी मतदाता के नाम, उम्र, लिंग या फोटो में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से सुधार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी बीएलओ और सुपरवाइज़र मतदाता सूची की टेबल-टॉप एक्सरसाइज कर फोटो और अन्य प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे और आवश्यकतानुसार नवीनतम फोटो अपडेट कराएँगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने और सभी अर्ह मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने के उद्देश्य से किया गया है।
Budaun Amarprabhat