Breaking News

बिसौली में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की हुई सुनवाई, 44 लोगों की समस्याओं का किया गया समाधान

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिसौली में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर शुक्रवार को सुनवाई की गई। तहसील सभागार में आयोजित सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त कर दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
शुक्रवार को एईआरओ/खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बूथ संख्या 232 से 252 तक के मतदाताओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल 44 मतदाता आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हुए। अधिकारियों ने सभी की बात सुनी और प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। जिन मतदाताओं के दस्तावेज नियमानुसार नहीं पाए गए, उन्हें सही दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
एईआरओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि संबंधित बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को नोटिस वितरित किए गए थे। नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और पात्र मतदाताओं की समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!