Breaking News

नत्थू लाल मौर्य के निधन पर नेताओं ने जताई संवेदना

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरो प्रसाद मौर्य के छोटे भाई नत्थू लाल मौर्य का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना मिलने पर भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं विधायक आशुतोष मौर्या भैरो प्रसाद मौर्य के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर नत्थू लाल मौर्य के सुपुत्र धीरेंद्र मौर्य उर्फ सोनू, भैरो प्रसाद मौर्य सहित सुनील कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, हिमांशु पाठक, श्याम सिंह, मोहित महाजन, वीर सिंह शाक्य, श्रीराम डीलर, सचिन बाबू समेत अनेक भाजपाई एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!