Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बरेली। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का प्रकट उत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड पाठ से हुआ, जिसके उपरांत मां शारदे का वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया।
यज्ञ के यजमान सुनील कुमार सिंह सपत्नीक रहे। इसके बाद उपनयन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें ढाई से तीन वर्ष आयु के छोटे भैया-बहनों ने मां सरस्वती का पूजन कर पाटी पूजन किया। विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने यज्ञ में आहुति देकर मां सरस्वती की आराधना की।
यज्ञ के पुरोहित आचार्य राजेश कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रबंधक दिनेश मलिक सहित पूरी प्रबंध समिति यज्ञ में सम्मिलित रही।
कार्यक्रम के उपरांत कुटुंब प्रबोधन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार की सामूहिक सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रशांत सिंह, संजीव उपाध्याय, सतीश शर्मा, रामेश्वर सिंह, आसाराम गंगवार, रामकिशोर श्रीवास्तव, ऋषभ मिश्रा, अलका नवीन, नीलम मिश्रा, वंशिका मिश्रा, प्रियंका यादव सहित संपूर्ण आचार्य परिवार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!