Breaking News

अनिल कुमार जौहरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कादरचौक में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

कादरचौक। अनिल कुमार जौहरी के जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर कादरचौक क्षेत्र में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर एडवोकेट कौशल कुमार एवं दिनेश प्रधान ने कादरचौक पहुंचकर अनिल कुमार जौहरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर, पेड़ा खिलाकर एवं मिठाई वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस सम्मान को अनिल कुमार जौहरी के लिए गौरव की बात बताते हुए क्षेत्रवासियों ने इसे कादरचौक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि करार दिया। उनके निर्वाचित होने से अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है। 🎉💐


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …