Breaking News

मुजरिया-नगला भिंड मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-पिकअप टकराई, चार घायल, दो को अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बदायूँ। मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया से कछला मार्ग पर नगला भिंड के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना में आयशर ट्रैक्टर, जिसमें भूसा भरा था और कासगंज की तरफ ले जाया जा रहा था, का ट्रॉली का लेफ्ट साइड का पहिया पंचर हो गया। ट्रैक्टर चालक प्रवीण पुत्र राम रईस और सतीश पुत्र जयवीर ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर साइड में बिस्तर लगाकर सो रहे थे।
इसी दौरान बिसौली तहसील के ग्राम अहमदगंज से कुछ लोग पिकअप से कासगंज की तरफ पशुओं की खरीदारी करने जा रहे थे। अचानक पिकअप खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में पिकअप में बैठे चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीक अस्पताल में इलाज जारी है।
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!