Breaking News

सहसवान में सड़क हादसे का शिकार 14 वर्षीय छात्र विशाल का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

Spread the love

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र में बीते 13 दिसंबर को स्कूल जाते समय हुए सड़क हादसे में घायल 14 वर्षीय छात्र विशाल श्रीवास्तव का दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। यह खबर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे ग्राम कोतलनगला में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, विशाल, जो कक्षा 10 का छात्र था, ग्राम हुसैनपुर खेड़ा के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन की टक्कर का शिकार हुआ था। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वह तुरंत घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे दिल्ली ले गए, जहां उसने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।
विशाल की मौत की खबर फैलते ही उसके घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि विशाल एक होनहार छात्र था और इस हादसे ने परिवार की खुशियों को छीन लिया। परिजन और गांववासी अभी भी इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
संवाददाता: डा. राशिद अली खान, सहसवान, बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

13 अक्टूबर को डग्गामार संचालन को रोकेगा संगठन :यशवंत सिंह*

Spread the love*_________________________ *लखनऊ*। यू पी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के संयोजक यशवंत कुमार सिंह नें …