Breaking News

बदायूँ: जिलाधिकारी ने किया विकासखंडों का निरीक्षण, मतदाता सूची अद्यतन में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर दिया जोर

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को विकासखंड म्याऊं और जगत सहित अन्य ब्लॉकों का निरीक्षण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र व्यक्तियों के मतदाता कार्ड अवश्य बनवाए जाएँ। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यों को पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए, ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए और हर योग्य नागरिक को मतदाता अधिकार सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी को दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!