Breaking News

बिल्सी में धूमधाम के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

Spread the love


बिल्सी। नगर के बिजलीघर रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर समिति की ओर से शुक्रवार को बसंत पंचमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती (शारदे) की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें भगवान गणेश, हनुमान, मां दुर्गा, शंकर भगवान और राधा-कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं।
शोभायात्रा बिजलीघर से शुरू होकर बंबा चौराहा, सोमानी तिराहा, थाना मार्ग, सीताराम मोड़, बालाजी तिराहा, स्टेट बैंक मार्ग होते हुए नव दुर्गा मंदिर पर समाप्त हुई।
नगर के खैरी रोड स्थित बालाजी मंदिर और राजकीय डिग्री कॉलेज गेट पर भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत जलपान कर किया।
महोत्सव को सफल बनाने में शुभम शर्मा, सत्यपाल सिंह, मुकेश गुप्ता, आलोक कुमार, हरपाल, जगदीश प्रेमी, नत्थूलाल आर्य, एसपी सिंह, धर्मपाल शर्मा, श्रीपाल, विनेश बाबू, नन्हे लाल, प्रेमपाल, अमर सिंह, कुलदीप शाक्य, मनोज कुमार, करन शर्मा, हरीराम शाक्य, अमन वाष्र्णेय आदि का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!