Breaking News

गणतंत्र दिवस पूर्व बदायूं क्लब में पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर बदायूं क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राष्ट्रीय पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पोस्टर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मदर पब्लिक स्कूल की छात्रा इकरा सैफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इल्या सैफी द्वितीय और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र रजत प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र अजय मौर्या प्रथम, मदर एथेना स्कूल की छात्रा दीपाली तिवारी द्वितीय तथा मदर एथेना स्कूल की छात्रा वेदांशी पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चित्रा कटियार ने निभाई। इस अवसर पर डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर मिलता है और देश व समाज के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को बदायूं क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री अवनीश राय द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर दोपहर 11.45 बजे पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजन में रविंद्र मोहन सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार, इकबाल असलम, आदित्य श्रोत्रिय सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!