Breaking News

नवनियुक्त राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य राजेंद्र गुप्ता का बदायूं में भव्य स्वागत

Spread the love

बदायूं।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य माननीय राजेंद्र गुप्ता का बदायूं आगमन पर जिला अध्यक्ष के. बी. गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी भाइयों ने दादी की रसोई पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान व्यापार मंडल जिंदाबाद और राजेंद्र गुप्ता जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड में नामांकन की खुशी में उत्साहित व्यापारियों और पदाधिकारियों ने इसे बदायूं के लिए गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे जनपद बदायूं के सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हैं कि अपनी समस्याएं लिखित रूप से जिला अध्यक्ष के. बी. गुप्ता के माध्यम से उन तक पहुंचाएं। उनका प्रयास रहेगा कि सभी समस्याओं का गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब किसी के लिए भी व्यापारी का उत्पीड़न करना आसान नहीं रहेगा। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए बदायूं की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष के. बी. गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर नामांकन हम सभी के लिए गर्व की बात है। वे लंबे समय से व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उनके बोर्ड में नामित होने से व्यापारियों की समस्याएं राष्ट्रीय पटल पर रखी जा सकेंगी, जिससे उनके समाधान में तेजी आएगी।
प्रांतीय मंत्री विनोद गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी को बोर्ड में नामित कर सरकार ने व्यापारी हित में सही निर्णय लिया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा जिला अध्यक्ष राहुल रावत, वरिष्ठ व्यापारी नेता संदीप रस्तोगी, हरिकृष्ण वर्मा, मुकेश गुप्ता, सुखदेव सिंह राठौर सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत कार्यक्रम में अरविंद गुप्ता एडवोकेट, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल रावत, रामकृष्ण गुप्ता, मनुज गुप्ता, मनीष सिंघल, रोहित गुप्ता, संजीव सक्सेना, राम कुमार पटेल, विष्णु गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, साकेत गुप्ता, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!