Breaking News

घटपुरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Spread the love

बिनावर (बदायूं)।
थाना बिनावर क्षेत्र में घटपुरी रेलवे स्टेशन और मोहम्मदपुर बिहार गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त उसहैता गांव निवासी लखपत की 22 वर्षीय पत्नी गायत्री के रूप में की। बताया गया है कि गायत्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। महिला किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पहुंची, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …