Breaking News

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 77वें गणतंत्र दिवस पर बदायूं के क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय को वीरता पदक से सम्मानित किया

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं।
77वें गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद बदायूं के क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय को अदम्य साहस के लिए वीरता पदक (Medal for Gallantry-GM) से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 मार्च 2020 की रात्रि जनपद सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्रान्तर्गत श्री रजनीश कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष मंडी और अभिसूचना विंग की संयुक्त टीम की साहसिक मुठभेड़ में एक 50,000 रुपये के इनामी अपराधी को मार गिराया गया था। उक्त अपराधी पर विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के कुल 18 अभियोग दर्ज थे।
इस वीरता पदक के माध्यम से उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को उच्च स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जनपद बदायूं पुलिस और नागरिकों में गर्व और प्रेरणा की भावना उत्पन्न हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!