Breaking News

बिसौली में इंडियन ऑयल कंपनी पर धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

बिसौली।
नगर के इंडियन ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप ए.आर. फिलिंग सेंटर पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हर्रायपुर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि जनपद बदायूं के इंडियन ऑयल कंपनी के विक्रय अधिकारी अक्षत सहाय ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी को राष्ट्रहित में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल और कागज के दुरुपयोग से बचने और अपने काम को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की भी अपील की। श्री सहाय ने कहा कि इससे संस्था का विकास होगा और उसका लाभ कर्मचारियों को भी मिलेगा।
इस अवसर पर पेट्रोल पंप डीलर रवि प्रकाश अग्रवाल, राखी अग्रवाल, लता अग्रवाल, साथ ही रो. विनय शर्मा, रोहित कुमार, मुकुंद, राष्ट्रपति पदक कुंवरसेन, अक्षय सिंह, सचिन, धर्मपाल, सुखवीर, आसिफ, नरवीर, देवेंद्र, प्रेमवीर, कुंवरपाल, धीरेन्द्र, कुलदीप, नन्हे, विजेंद्र, विपिन सहित कई कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!