Breaking News

77वां गणतंत्र दिवस: उघैती के खितौरा में सिंचाई विभाग की कोठी पर शान से फहराया तिरंगा

Spread the love

बदायूं।
77वां गणतंत्र दिवस जनपद बदायूं में पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इसी क्रम में उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव स्थित सिंचाई विभाग की कोठी पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर की गई। इसके उपरांत भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के जयघोष के बीच तिरंगा फहराया गया। कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, ऋषि प्रकाश वन, सिपट्टर लाल, महेंद्र पाल, महेंद्र सिंह, तेजपाल, खुशीराम, रामवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, शेर सिंह, सूरजपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा और सभी ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रशासनिक फेरबदल: चार अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, बिल्सी को मिले नए एसडीएम

Spread the loveबदायूं। जनहित और शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए …