Breaking News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 9 साल की बच्ची की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल

Spread the love

संवाददाता
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बकरी चरा रही 9 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव खितौरा के पास हुआ। गोदी नगला मजरा खितौरा निवासी कुंदन के अनुसार, उनकी 9 वर्षीय पुत्री सलोनी सड़क किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बिसौली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलोनी और बाइक चला रहा युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि सलोनी चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से 9 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …