Breaking News

उसहैत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Spread the love

उसहैत। क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों पर संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
सुखराम सिंह मेमोरियल विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसी क्रम में सरस्वती जन शिक्षा मंदिर उसहैत में भी 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं।
इसके अलावा परिसर उच्च प्राथमिक विद्यालय बरैनियां, नगर पंचायत कार्यालय, केशरी सिंह इंटर कॉलेज टिकरी में भी संस्था अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने छात्रों को देश के संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!