Breaking News

रोहान में ओम नमःशिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

रोहान (बदायूं)। ओम नमःशिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वीपी सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, तभी से यह दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बिल्सी विधानसभा के विधायक हरिश शाक्य ने भी शिरकत की और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक व सामाजिक संदेश से जुड़े लघु नाटक, नृत्य, देशभक्ति गीत और कविताओं की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर डॉ. वीपी सिंह सोलंकी, डॉ. उमेश सोलंकी, विधायक हरिश शाक्य, जुगेंद्र सिंह यादव, सोमेंद्र यादव, यशपाल सिंह तोमर, अभिलाख सिंह, भूरे सक्सेना सहित अभिभावक बंधु एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!