बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं में चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। वरिष्ठतम सदस्यों से गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्य प्रेम स्वरूप वैश्य एडवोकेट, हेमेंद्र कुमार एडवोकेट, सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट एवं बृजपाल सिंह एडवोकेट की देखरेख में चुनाव अधिकारी अनुराग शर्मा एडवोकेट एवं हसीब हसन एडवोकेट द्वारा विधिवत चुनाव प्रक्रिया कराई गई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित जिला सिविल बार एसोसिएशन की आम सभा में सर्वसम्मति एवं पूर्ण बहुमत से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के कुल 14 पदों के लिए 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं लिया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मधुकर शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद पर हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रक्षित शरण एडवोकेट एवं संदीप सिंह एडवोकेट निर्वाचित हुए। महासचिव पद पर विवेक रेडर एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर रामेंद्र रेडर, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर स्वाति गुप्ता एडवोकेट, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर अंकित श्रीवास्तव एडवोकेट तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर वैभव गुप्ता एडवोकेट निर्वाचित घोषित किए गए।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमित माथुर एडवोकेट एवं वीरेंद्र पाल एडवोकेट, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्पित श्रीवास्तव एडवोकेट एवं अंशुल गुप्ता एडवोकेट निर्वाचित हुए।
निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
Budaun Amarprabhat