Breaking News

शरह बरौलिया में माघ माह पर ग्राम देवी गमादेवत मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

Spread the love

बिसौली | संवाददाता: आई एम खान
क्षेत्र के ग्राम शरह बरौलिया में शनिवार को ग्राम देवी गमादेवत मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन पवित्र माघ माह के अवसर पर प्रभात फेरी निकालने वाली कीर्तन मंडली एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसके बाद माता को भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत कन्याओं को आदरपूर्वक बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया।
भंडारे में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रभात फेरी कीर्तन मंडली ने ढोल, मंजीरा और ढोलक की मधुर धुनों पर भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर परिसर सहित पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
आयोजन में गांव के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टिंकू कटिया, कुलदीप कटिया, विनीत कटिया, रवींद्र कटिया, विवेक काकुस्थ, ठाकुर देवपाल, राकेश शंखधार, पापु दुबे, हरीश रावत, कन्हैया मौर्य, राजवीर कश्यप, धर्मवीर कश्यप, पवन गुप्ता, सोनू उपाध्याय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!