Breaking News

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम योगी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कर्तव्य भवन से बना पहला बजट, किसान-युवा-महिला पर फोकस

Spread the love

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे देश की नई कार्यसंस्कृति और कर्तव्यबोध से जुड़ा बजट बताया। सीएम योगी ने कहा कि यह पहला बजट है, जो कर्तव्य भवन से प्रस्तुत किया गया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में हर नागरिक के मूल कर्तव्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में मजबूत कदम बताया।
किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग पर विशेष ध्यान
सीएम योगी ने कहा कि बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग को केंद्र में रखा गया है। रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छोटे और मझोले उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
सीएम योगी ने कहा कि केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और मजबूत करता है और देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला साबित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!