Breaking News

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ी, अब 8 मार्च 2026 को होगी परीक्षा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल | बदायूं
बदायूं में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत प्रवेश परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है। सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा की तिथि अब 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की गई है। योजना के अंतर्गत वही पंजीकृत निर्माण श्रमिक पात्र होंगे, जिन्होंने बोर्ड की अद्यतन 3 वर्ष की सदस्यता अवधि पूर्ण कर ली हो। इसके अलावा कोरोना काल में निराश्रित हुए वे बच्चे भी पात्र होंगे, जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आते हैं।
सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि इच्छुक आवेदक ऑनलाइन https://upbocw.in पोर्टल के माध्यम से या किसी भी नजदीकी जनसुविधा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके लिए कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, कलेक्ट्रेट परिसर, बदायूं में संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं, ताकि उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …