Breaking News

जैम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया को लेकर बदायूं में 3 फरवरी को कार्यशाला

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल | बदायूं
बदायूं में जैम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य प्रकोष्ठ, एक्सपो मार्ट, निर्यात भवन, 8 कैंट रोड, कैसरबाग लखनऊ के पत्र के क्रम में जनपद में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यशाला 3 फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगी। कार्यशाला में जैम पोर्टल पर क्रेता विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपायुक्त उद्योग ने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित हों तथा जैम से संबंधित कार्य देख रहे अपने सहायक के साथ प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
कार्यशाला के माध्यम से अधिकारियों को जैम पोर्टल की प्रक्रिया, खरीद के नियमों और ऑनलाइन प्रणाली के बेहतर उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जिससे सरकारी खरीद को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेंशनर्स भवन में हर्षोल्लास से मना ‘शिक्षक दिवस’, 8 सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित

Spread the love​बदायूँ। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूँ के तत्वावधान में …