Breaking News

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव: 5 फरवरी को होगा मतदान, प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान| बिसौली
तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 5 फरवरी को होने वाले मतदान में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अल्ताफ हुसैन और प्रेमपाल सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही प्रत्याशी तहसील परिसर के साथ-साथ घर-घर जाकर अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन मांग रहे हैं।
सोमवार को एडवोकेट अल्ताफ हुसैन के समर्थकों ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। समर्थन जुटाने के लिए उनके समर्थक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, बलवीर सिंह यादव, इकरार अहमद, विनेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, प्रेम शंकर यादव, रविंद्र नाथ गुप्ता, केपी राना, कृष्ण पाल सिंह, संजय प्रताप, जितेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, नाजिम खान, प्रेम शंकर भारती, मो. नकी, ख्याली राम मौर्य, रिंकू मौर्या, अजीत यादव, मो. जावेद, भेषज शरण शर्मा, शिव शंकर पाठक, रामरक्ष पाल यादव, नवल शर्मा, राहुल शर्मा, योगेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी माहौल और भी गर्माता नजर आ रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!