Breaking News

अवैध मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार से भट्ठा स्वामी ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान | बिसौली
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार के साथ भट्ठा स्वामी द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्रामीण द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर वह गांव श्यामपुर में अवैध मिट्टी खनन की जांच करने पहुंचे थे। जांच के दौरान मौके पर पाया गया कि दिलावर सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इस दौरान दिलावर सिंह के साथ तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौके पर मौजूद थे।
आरोप है कि जांच के दौरान जब नायब तहसीलदार ने खनन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपियों द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए और उनके साथ अभद्रता की गई। मौके पर शिकायतकर्ता जगन्नाथ पुत्र देनीराम तथा क्षेत्रीय लेखपाल राहुल सिंह भी मौजूद थे।
इस मामले में दिलावर सिंह सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन एवं नायब तहसीलदार से अभद्रता करने के आरोप में फैजगंज बेहटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …