Breaking News

रोहिलखंड महोत्सव 2026 में उस्ताद तालिब सुल्तानी को मरणोपरांत सम्मान, बेटे आमिर सुल्तानी को किया गया सम्मानित

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल | बिसौली
बीती रात वैशाली फिल्म्स की ओर से आयोजित रोहिलखंड महोत्सव 2026 में संगीत जगत की महान शख्सियत उस्ताद तालिब सुल्तानी साहब को उनकी संगीत सेवाओं के लिए मरणोपरांत सम्मान दिया गया। यह सम्मान फिल्म अभिनेता अरुण बख्शी एवं शहर विधायक महेश गुप्ता द्वारा उस्ताद तालिब सुल्तानी के पुत्र आमिर सुल्तानी को प्रदान किया गया।
उस्ताद तालिब सुल्तानी देश के अग्रणी कलाकारों में शुमार थे। उन्होंने बदायूं का नाम पूरे देश में रोशन किया और बदायूं की असल संगीत परंपरा को जीवित रखने के लिए जीवन भर प्रयास करते रहे। उनके जाने के बाद भी उनका परिवार इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
सम्मान ग्रहण करने के बाद आमिर सुल्तानी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार तथा उनके साथी संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने और देश के असल संगीत को हमेशा जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए वैशाली फिल्म्स और उनके सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, कलाकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। रोहिलखंड महोत्सव में यह पल भावुक और यादगार बन गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …