Breaking News

खनन माफिया पर प्रशासन की बड़ी चोट: 7 ओवरलोड वाहन सीज, 4 लाख का जुर्माना वसूला, बिना फिटनेस बस पर भी कार्रवाई

Spread the love


बदायूं।
उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान खनन कार्य में उपयोग हो रहे बजरी, बजरपुट और गिट्टी से लदे 7 ओवरलोड वाहनों को थाना बिसौली क्षेत्र में सीज किया गया। कार्रवाई के तहत संबंधित वाहन स्वामियों से ₹4 लाख की धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराई गई।
मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक भी सीज
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने के अभियोग में सीज किया गया। पुलिस व परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बिना बीमा-फिटनेस दौड़ रही थी बस, कार्यालय में बंद
इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बदायूं की एक अनुबंधित बस संख्या UP24 T 1107 को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। जांच में सामने आया कि बस का बीमा और फिटनेस समाप्त थी तथा वर्ष 2024 से टैक्स बकाया चल रहा था। इसके चलते बस को परिवहन कार्यालय बदायूं में बंद कर दिया गया।
एआरटीओ का सख्त संदेश
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम ने बताया कि यदि कोई भी वाहन बिना बीमा, फिटनेस या टैक्स के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर भी अभियान आगे लगातार जारी रहेगा।
अभियान से मचा हड़कंप
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से खनन में लगे वाहन संचालकों और नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!