Breaking News

कल कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित, जलकल विभाग ने किया अलर्ट

Spread the love

बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग ने शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार कबूलपुरा, घंटाघर, गोपी चौक, अल्फा खां सराय, पक्का बाग, चौधरी सराय और लालपुल क्षेत्र में स्थित ओवरहेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने बताया कि भूसा मंडी स्थित नए नलकूप की पाइप लाइन को ओवरहेड टैंक से जोड़ने का कार्य शुक्रवार को कराया जाएगा। यह आवश्यक तकनीकी और रखरखाव कार्य होने के कारण सुबह और सायंकाल के समय जलापूर्ति बाधित रहने की संभावना है।
नगर पालिका ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतें। विभाग ने विशेष रूप से यह अनुरोध किया है कि जलापूर्ति बाधित होने को ध्यान में रखते हुए उसी दिन प्रातःकाल प्राप्त होने वाली पानी की सप्लाई से अपनी आवश्यकता के अनुसार पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि शाम के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जलकल विभाग का कहना है कि कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति को पूर्ववत सुचारू कर दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!