Breaking News

बदायूं में उपनिरीक्षकों को मिली तरक्की, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

Spread the love


बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदायूं में आज पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी पदोन्नत अधिकारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। एसएसपी ने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
पदोन्नत अधिकारीगण:
निरीक्षक नासिर खां — थाना कुंवरगांव
निरीक्षक रामनाथ कनौजिया — थाना अलापुर
निरीक्षक सूपेन्द्र मलिक — थाना वजीरगंज
निरीक्षक रजनीश कुमार — थाना सहसवान
निरीक्षक अमरपाल सिंह — सम्बद्ध यूपीपीसीएल
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत निरीक्षकों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …