Breaking News

09 फरवरी के बाद तेज हवाएं थमने पर बढ़ेगा तापमान

Spread the love

प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं के चलते जारी घने कोहरे का दौर अब सिमटता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों के बाद कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं रहेगा। ऐसे में 2 से 3 दिनों के भीतर तापमान में क्रमिक रूप से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
हवाओं की रफ्तार कम होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, वहीं सुबह और रात के समय ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के इस बदलाव से आम जनजीवन और फसलों पर भी सकारात्मक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं समेत 10 जिलों के 133 स्काउट गाइड और यूनिट लीडर हुए सम्मानित

Spread the loveराष्ट्र है सर्वोपरि, नागरिक कर्त्तव्यों का करें पालन : संजीव बदायूं : भारत …

error: Content is protected !!