Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Spread the love

बदायूं | जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 66 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
— संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!