Breaking News

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कड़ी कार्रवाई, 7 ओवरलोड वाहन सीज, 2.5 लाख समन शुल्क वसूला

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशन में बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे 7 ओवरलोड वाहनों को परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया। इन वाहनों से कुल 2.5 लाख रुपये का समन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराया गया।
इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 103 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना शामिल है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि वाहन हमारी सुविधा के लिए है, इसका सदुपयोग करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
उन्होंने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे न केवल हमारी बल्कि हमारे परिवार की खुशियां भी छिन सकती हैं। इसलिए सभी लोग मार्ग पर सुरक्षात्मक तरीके से वाहन चलाएं और नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!