Breaking News

फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the love

संभल में दबिश के दौरान व्यक्ति की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद कार्रवाई
बदायूँ। दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी फैजगंज बेहटा द्वारा एक आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर अभियोग पंजीकृत न करने तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराए बिना जनपद संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र में दबिश देने के मामले में कार्रवाई की गई है।
दबिश के दौरान हैवतपुर निवासी हरचरन (थाना हयातनगर, जनपद संभल) की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाने की सूचना के बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी फैजगंज बेहटा राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक मामराज सिंह, उपनिरीक्षक लियाकत अली तथा मुख्य आरक्षी संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सहसवान को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!