Breaking News

नाला निर्माण अधूरा छोड़ने से सीसी रोड पर जलभराव ग्रामीणों में रोष, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Spread the love


बदायूं। विकासखंड कादरचौक की ग्राम पंचायत ककोड़ा के मजरा चतूरी नगला में नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से नई बनी सीसी रोड पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। पानी निकासी बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नाले के निर्माण के लिए ठेकेदार और मजदूर मौके पर पहुंचे थे। कार्य शुरू करते समय नाले की ओर जाने वाले पानी का रास्ता रोक दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद निर्माण कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया। इसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई और नई सीसी सड़क पर पानी भर गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा सीसी रोड निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। सड़क पर जमा पानी से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने इसे जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नाले का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर जल निकासी व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …