Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी-सी उपचार केंद्र का शुभारंभ

Spread the love

जिले के मरीजों को अब एक ही स्थान पर जांच, निःशुल्क इलाज और फॉलोअप की सुविधा
बदायूं। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वायरल हेपेटाइटिस बी एवं सी उपचार केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह केंद्र जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को समयबद्ध जांच, निःशुल्क उपचार, सुलभ परामर्श और नियमित फॉलोअप की समग्र सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा द्वारा वेदमंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया गया।
प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या है। इस केंद्र की स्थापना का उद्देश्य रोग की शीघ्र पहचान, प्रभावी उपचार और जागरूकता के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल संस्थान की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के संकल्प को दर्शाती है।
उन्होंने मेडिसिन विभाग, संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज भविष्य में भी जनहित से जुड़ी ऐसी पहलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
केंद्र की स्थापना में नोडल अधिकारी डॉ. नितेश पति तिवारी के कुशल समन्वय, सार्थक प्रयास और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह योजना साकार रूप ले सकी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!