Breaking News

कादरचौक पुलिस ने मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत आज 14.02.2026 को थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम नरायन नंगला में स्थित मन्दिर की काली माता की मूर्ति को तोड़ने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किया गया अभियुक्त बाबूराम पुत्र केशरी लाल, निवासी ग्राम नरायन नगला, थाना कादरचौक, जिला बदायूं है। इस संबंध में थाना कादरचौक पर मु.अ.सं. 38/2026, धारा 298/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आपराधिक इतिहास
मु.अ.सं. 38/2026, धारा 298/352/351(2) बीएनएस, थाना कादरचौक, बदायूं
मु.अ.सं. 482/2022, धारा 366 आईपीसी, थाना कादरचौक, बदायूं
गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …