Breaking News

मुजरिया में महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय मेला, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

संवाददाता: नेत्रपाल सैलानी
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्जनभर से अधिक गाँवों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तजन शिव लिंग पर जलाभिषेक करेंगे और धार्मिक-पौराणिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह मेला हर वर्ष की तरह इस साल भी धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।
तीन दिवसीय मेले के आयोजन में नेथुआ, परमू, सिकंदराबाद, वितरोई, कोल्हाई सहित कई गाँव शामिल हैं। कोल्हाई का मेला डॉ. एन. पी. एस. सैलानी और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संचालित होगा। मेला परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहेगा और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा।
मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। उपस्थित दर्शकों के लिए जलेबी, मिठाई, पकौड़ी, टिक्की, बच्चों के खिलौने और कॉस्मेटिक्स जैसी दुकानों का संचालन किया जाएगा। शिव मंदिर पर जलाभिषेक और प्रसाद चढ़ाने की रस्म के साथ ही ब्राह्मदेव स्थान पर मन्नत मांगने का कर्म भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर सूरजपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह, लालमान, तोताराम, हरिराम, शेरसिंह, प्रवेश कुमार, राशिद, बीरेंद्र बाल्मीकि, संजीव सक्सेना, सर्वेश गुप्ता, हरिओम माहेश्वरी, फिरोज खान सहित कई स्थानीय लोग सक्रियता से सहयोग करेंगे। उपजिलाधिकारी सहसवान की अनुमति से मेले का संचालन किया जाएगा और महिलाओं एवं पुरुषों के लिए व्यवस्था चक-चौबंद रखी जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!